{"_id":"6484b7fd7e5ed20968051137","slug":"notice-to-three-panchayat-officers-ambedkar-nagar-news-c-13-1-282040-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन पंचायत अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन पंचायत अधिकारियों को नोटिस
Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन पंचायत अधिकारियों को नोटिस जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरकारी कार्यों में रुचि न दिखाने और बैठक में उपस्थित न होने पर तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों को एडीओ पंचायत जहांगीरगंज बृजेश वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा कि यदि दो दिन के अंदर जवाब न दिया गया तो संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ ने बताया कि शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बैठक की। इसमें सभी पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। इसके बावजूद बगैर किसी सूचना के ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार गौतम, गिरीश चौधरी व अरुण कुमार यादव बैठक में शामिल नहीं हुए। न तो संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक ही बैठक में आए। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।