{"_id":"627ff049f0ab734be9072209","slug":"notice-to-25-occupants-instructions-to-remove-possession-soon-ambedkar-nagar-news-lko63061535","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 कब्जेदारों को नोटिस, जल्द कब्जा हटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 कब्जेदारों को नोटिस, जल्द कब्जा हटाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका क्षेत्र के जमौली मोहल्ले में स्थित करीब तीन बीघा ऊसर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जल्द ही प्रशासन हटवाने की तैयारी में है। नगर पालिका प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस जारी करते हुए अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। कहा कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन स्वयं कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। बीती पांच मई को राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कराया था। 19 दुकानों सहित कुल 25 कब्जेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
नगर पालिका प्रशासन ने सुभाष कुमार की नौ दुकानें, इंद्रदेव की तीन, उमेश की सात दुकानों सहित रामजीत, दयाशंकर, सुभाष, शेरबहादुर, उमा देवी, सुशील कुमार, रामअजोर, विनोद कुमार, बाबूलाल, संतलाल, लालबहादुर, सेवाराम, मंशाराम, रामकिशन, योगेंद्र, रामबरन, रामकेवल, श्रीराम, रामकुबेर, रामदेव, संतोष कुमार, सदानंद व दुर्गावती देवी सहित 25 कब्जेदारों को नोटिस दिया है। इन लोगों की ओर से स्थायी व अस्थायी कब्जा किया गया है।
माना जा रहा है कि नगर पालिका प्रशासन का चाबुक जल्द ही इन अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध चलेगा। नगर पालिका से नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्तियों में हड़कंप मच गया है। नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई को रोकने के लिए भी लोग प्रयास में जुट गए हैं। फिलहाल नगर पालिका प्रशासन कब्जा हटाने के लिए तैयारी कर रहा है।