{"_id":"685441a8191e43d49001b891","slug":"notice-to-1215-anganwadi-workers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136934-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1215 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1215 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लाभार्थियों की केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय मुख्य सेविका को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पांच दिन के अंदर शत-प्रतिशत कार्य नहीं हुआ तो जून का मानदेय रोकते हुए सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है।
जिले में मौजूदा समय में 1,19,743 लाभार्थी हैं, जिनका ई केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण किया जाना है। इसी महीने के अंत तक यह काम पूरा करना है। इसको लेकर डीएम भी लगातार समीक्षा बैठक कर इसके कार्य को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता अपनी आदत में सुधार नहीं कर रहे हैं।
इसके कारण अधिकतर ब्लॉकों की स्थिति खराब है। ऐसे में अब विभाग की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। वहीं पांच दिनों में शत-प्रतिशत केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण होगा, जुलाई में उन्हें ही पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि कार्य में रुचि न लेने वाले 1215 कार्यकर्ताओं को अभी नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)