फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   notice sent to BSP state president

बेटी के अपमान मामले में बसपा प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस

Sun, 07 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 07 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
notice sent to BSP state president
नोटिस - फोटो : demo pic

बेटी के विरुद्ध टिप्पणी को लेकर हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को हजरतगंज पुलिस ने नोटिस तामील करा दिया है। राजभर ने नोटिस तामीला होने की पुष्टि भी की है और कहा है कि उन्हें इस मामले में जो भी कहना है, वह विवेचक के समक्ष ही कहेंगे।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में बसपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी व उनकी पत्नी के विरुद्ध अभद्र व आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे। इस पर दयाशंकर की मां ने हजरतगंज थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। बाद में पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज करने के लिए भी तहरीर दी गई थी। यह धारा भी बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


इस बीच लखनऊ के हजरतगंज थाने में तैनात सिपाही सुनील तिवारी रविवार को हजरतगंज पुलिस की तरफ से जारी पाक्सो एक्ट का नोटिस लेकर अंबेडकरनगर पहुंचा। उसने यह नोटिस उनके घर पर तामीला भी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विवेचक के समक्ष जल्द से जल्द बयान दर्ज कराने आदि का उल्लेख है। उधर राजभर ने नोटिस तामीला होने की पुष्टि की है। कहा कि मामले में नोटिस मिला है, उसमें पाक्सो एक्ट का उल्लेख है जबकि जो बातें वहां कही गईं, उससे कहीं से इस एक्ट के तहत अपराध नहीं बनता है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेता नसीमुद्दीन ने प्रदर्शन के अगले दिन ही स्थिति स्पष्ट कर दी थी कि उन सबकी किसी को आहत करने की कोई मंशा नहीं थी। उन सबने तो सिर्फ उदाहरण के तौर पर बातें कहीं थीं। राजभर ने कहा कि इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्हें जो कहना है, वह विवेचक के सामने ही कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed