{"_id":"572b8efb4f1c1b4e345cd972","slug":"notice-pasted-at-the-munir-s-close-saud-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीर के करीबी सऊद के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीर के करीबी सऊद के घर कुर्की नोटिस चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी मुनीर के साथ ही पुलिस ने उसके सहयोगी टांडा निवासी सऊद की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है। उसके विरुद्ध बिजनौर न्यायालय से कुर्की पूर्व का नोटिस जारी हुआ है, जिसे चस्पा भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुर्की का यह नोटिस बिजनौर में हुए 91 लाख रुपये की लूट मामले में जारी कराया गया है। गौरतलब है कि बिजनौर में 2 अप्रैल को हुई एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में बिजनौर पुलिस को मुख्य आरोपी मुनीर के साथ ही उसके प्रमुख सहयोगी जिले के टांडा निवासी सऊद की भी तलाश है।
विज्ञापन
पुलिस इसके लिए कई बार यहां डेरा डाल चुकी है। बीते दिनों सऊद के पिता असद सिद्दीकी को भी पूछताछ के लिए बिजनौर पुलिस अपने साथ ले गई थी। हालांकि बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस का मानना है कि तंजील हत्याकांड में यूं तो सऊद की कोई भूमिका सामने नहीं आई है लेकिन मुनीर तक पहुंचने के लिए सऊद का मिलना अहम कड़ी माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने बिजनौर में हुए 91 लाख रुपये के चर्चित लूटकांड मामले में नामजद सऊद पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
उसके विरुद्ध बिजनौर न्यायालय से कुर्की पूर्व का नोटिस जारी हुआ है। बिजनौर पुलिस कुर्की का यह नोटिस लेकर टांडा पहुंची। बिजनौर से आए उपनिरीक्षक जितेंद्र पवार ने बताया कि सऊद के घर पर कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि जल्द ही उसने आत्मसमर्पण न किया तो अब कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।