फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Not expected doubling of railway line was completed, the new train was not

न पूरी हुई रेल लाइन दोहरीकरण की उम्मीद, न मिली नई ट्रेन

Thu, 25 Feb 2016 11:13 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 25 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का रेल बजट एक बार फिर जनपदवासियों को मायूस कर गया। इस बजट में भी दो धार्मिक नगरी को जोड़ने वाले पूर्वांचल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक अकबरपुर रेलवे स्टेशन को नजरअंदाज किया गया। न तो जफाराबाद से बाराबंकी तक रेलवे लाइन दोहरीकरण की घोषणा हुई और न ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन के संचालन की। और तो और टांडा से अकबरपुर होकर यात्री ट्रेन चलाने की उम्मीदों को भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पिछले केंद्रीय रेल बजट में उपेक्षित किए जा रहे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर इस बार के बजट से जनपदवासियों ने काफी उम्मीदें लगा रखी थीं। सबसे बड़ी उम्मीद जफराबाद से बाराबंकी तक रेलवे लाइन दोहरीकरण व टांडा से अकबरपुर होकर कानपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर थी। गुरुवार को जब सदन में रेलमंत्री ने बजट प्रस्तुत करना शुरू किया, तो तमाम लोग टीवी के सामने बैठ गए। जो टीवी के सामने नहीं थे, वे भी यह जानने के लिए उत्सुक थे कि इस रेल बजट में अकबरपुर रेलवे स्टेशन को कितना महत्व दिया गया। बाद में रेल बजट में जब जनपदवासियों की उम्मीद नहीं पूरी हुई, तो उन्हें काफी मायूसी हुई। साथ साथ केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी भी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


अकबरपुर के श्यामजी यादव व राजमन शर्मा ने कहा कि विगत दिनों रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के जनपद आगमन के बाद उम्मीद थी कि इस बार के बजट में अकबरपुर रेलवे स्टेशन को आवश्यक महत्व दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल यादव व हरिगोविंद शुक्ल ने कहा कि जब तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण नहीं होगा, तब तक जनपदवासियों को अच्छी एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ नहीं मिलेगा। टांडा के मोहम्मद शरीफ अंसारी, रईस अंसारी व शुकूर अंसारी ने कहा कि उन्हें टांडा से अकबरपुर होते हुए कानपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलने की बहुत उम्मीद थी, लेकिन गुरुवार को पेश किए गए बजट से उन्हें तगड़ा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा है।

बजट में ट्रेनों की गति बढ़ाए जाने की घोषणा हुई, तो इसका लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। कहा गया कि इसका यात्रियों को व्यापक लाभ मिलेगा। अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव व व्यवसाई शहाब परवेज बब्लू ने कहा कि ट्रेनों की गति बढ़ने से यात्री जल्दी अपनी गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। हालांकि इसके लिए रेल पटरियों की दशा में सुधार भी करना होगा। ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई पर जोर दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसका सख्ती से पालन भी सुनिश्चित कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed