फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nominations for all five seats from today

आज से सभी पांच सीटों के लिए नामांकन

Wed, 01 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nominations for all five seats from today
अंबेडकरनगर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार से शुरु हो रहे नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कलेक्ट्रेट के अलग-अलग कक्ष में विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन प्रक्रिया 9 फरवरी तक चलेगी। नामांकन के एक दिन पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के 200 मीटर परिधि के बाहर ही प्रत्याशियों को अपने समर्थक व अन्य वाहन खड़ा कराना होगा। जिला प्रशासन गुरुवार सुबह नामांकन के लिए आवश्यक अधिसूचना इससे पहले जारी करेगा जिसके बाद ही नामांकन का दौर शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


 पांच विधानसभा सीटों अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर व टांडा में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार 2 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसे सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां प्रशासन ने एक दिन पहले पूर्ण कर ली। 9 फरवरी तक नामांकन के बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 13 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग कक्ष में होगी। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 25 में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करेंगे।

इसी प्रकार कक्ष संख्या 30 में टांडा, कक्ष संख्या 31 में आलापुर, कक्ष 36 में जलालपुर व कक्ष संख्या 39 में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। एडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टी के प्रत्याशी एक-एक प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र जमा करेंगे जबकि निर्दल व अन्य प्रदेश की पार्टियों के प्रत्याशियों को 10-10 प्रस्तावक के आवश्यक कागजात नामांकन पत्र में लगाने होंगे।

एडीएम ने बताया कि एक प्रत्याशी अधिकतम चार प्रतियों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रत्याशी या फिर उनके साथ जाने वाला कोई भी किसी प्रकार अस्त्र-शस्त्र अंदर नहीं ले जा सकेगा।

बताया कि जिला अस्पताल के निकट वाले मुख्य गेट से प्रत्याशी अंदर जा सकेंगे जबकि उन्हें अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष वाले गेट से बाहर निकाला जाएगा। बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। 2 फरवरी से प्रारंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पूर्व कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक जगह-जगह बैरीकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि एक प्रत्याशी के साथ पांच समर्थक ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। अन्य समर्थक कलेक्ट्रेट से 200 मीटर दायरे के बाहर रहेंगे। बताया कि कलेक्ट्रेट के बाहर भी अर्धसैनिक बल के साथ-साथ सिविल पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि सभी पांच एसडीएम को नामांकन प्रक्रिया निपटाने के लिए रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भीटी एसडीएम रमापति, अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एसडीएम नरेंद्र सिंह, टांडा विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम इंदुभूषण वर्मा, आलापुर विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम विनय गुप्ता व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र एसडीएम विवेक मिश्र को सौंप सकेंगे।

एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नामांकन कक्ष से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के 200 मीटर दायरे में सिविल पुलिस के साथ-साथ अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। प्रत्याशियों द्वारा की गई पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।

नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार का जुलूस निकालने की  इजाजत नहीं है। विधानसभा चुनाव सकुशल निपटाने को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले व्यय पर्यवेक्षक महाराष्ट्र में तैनात आईआरएस शिवानंद एच कलकेरी जिले में पहुंच गए।


एडीएम आरएस पांडेय ने बताया कि इनके अलावा एमपी में आईआरएस कृष्णा गोपाल गोयल, आंध्रप्रदेश में आईआरएस हेमा भूपल डी, वेस्ट बंगाल में आईआरएस रॉबिन चौधरी, गुजरात के आईआरएस बीपी मकवाना, गुजरात के ही आईआरएस प्रसाद डी गोरस व गुजरात के ही आईआरएस लोकेश 8 व 9 फरवरी को पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed