फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nomination from today in Akbarpur and Tanda blocks

अकबरपुर व टांडा ब्लॉकों में नामांकन आज से

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

पहले चरण में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर तथा दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब शनिवार 21 नवंबर से तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 255 व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 3143 पदों पर चुनाव होना है। अकबरपुर के आरओ कमलेश कुमार ने बताया कि 136 ग्राम प्रधान व 1 हजार 674 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए 17 एआरओ को लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए कुल 17 टेबल लगाई गई हैं, जहां न्याय पंचायत अफजलपुर, अरिया, कुर्चा, चंदनपुर, ताराखुर्द, नैली, सैदापुर, जल्लापुर मसेड़ा, सतरही, बरियावन, रामनगर नरसिंहपुर, बेवाना, चांदपुर भटपुरा, रामपुर सकरवारी, बहोरिकपुर, सोनगांव व लालापुर के दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा ब्लॉक के आरओ विनोद कुमार ने बताया कि 119 ग्राम प्रधान व 1469 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालय में कुल 14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक एक एआरओ की तैनाती की गई है।

इन टेबलों पर न्याय पंचायत अरखापुर, धौरहरा, बलया जगदीशपुर, शाहपुर कुरमौल, चंदौली, ममरेजपुर, यादवनगर, भड़सारी, बसंतपुर, ऐनवां, नसरुल्लापुर, दौलतपुर एकसारा, मखदूमनगर व कटरिया के दावेदारों के नामांकन पत्र लिए जाएंगे।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि शनिवार व सोमवार को दोनों ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 24 नवंबर व 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच व 27 नवंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए दोनों ब्लॉकों में सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं।


बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ मात्र एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा। यदि किसी ने नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed