{"_id":"60e5e84b8ebc3ebf2103c300","slug":"nomination-for-the-post-of-block-chief-will-be-done-today-ambedkar-nagar-news-lko585893692","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को सभी नौ विकास खंड कार्यालयों में दावेदार नामांकन करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। सभी विकास खंड कार्यालयों पर इस बीच सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार के जुलूस पर इस दौरान प्रतिबंध रहेगा, तो दावेदार के साथ एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष तक जाने की इजाजत दी गई है। इस बीच नामांकन से एक दिन पहले तक कुल 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
जिले के नौ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को सभी नौ विकास खंड कार्यालयों पर दावेदार अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, बसखारी, टांडा, जहांगीरगंज व रामनगर विकास खण्ड मुख्यालयों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए भी सभी जरूरी तैयारियां संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर पूरी कर ली गईं। नामांकन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। ब्लाक मुख्यालय के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दावेदार अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 3 बजे के बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। यदि जरूरत पड़ी, तो 10 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन कार्य समाप्ति तक मतगणना की प्रक्रिया चलेगी और इसके बाद परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। उधर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन
भियांव व टांडा में बिके सबसे कम नामांकन पत्र
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को कुल 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अकबरपुर विकास खंड में 10, बसखारी में 12, भीटी में 7, भियांव में 4, जहांगीरगंज में 8, जलालपुर में 7, कटेहरी में 9, रामनगर में 12 व टांडा विकास खंड में 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।