फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No trace of young man drowned in drain, road blocked in protest

Ambedkar Nagar News: नाले में डूबे युवक का सुराग नहीं, विरोध में रास्ता जाम

Thu, 03 Oct 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
No trace of young man drowned in drain, road blocked in protest
टांडा के कश्मिरियां चौराहे पर मार्ग जाम करते ग्रामीण।
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के थिरुआ नाले में डूबे युवक का पता नहीं लग पाया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने युवक की तलाश में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कश्मीरिया चौराहे पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नाले में डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को न लगाकर सिर्फ स्थानीय गोताखोर से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चक मखदूमपुर निवासी कृपाशंकर चौहान (45) धौरहरा स्थित थिरुआ नाले में डूब गया था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोर को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई थी। बुधवार शाम तक युवक का कुछ पता न चलने पर युवक के परिजनों के साथ ही मखदूूमपुर गांव के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं की मौजूदगी में नाराज लोगों ने अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यदि समय रहते एनडीआरएफ अथवा एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुला लिया गया होता तो अब तक उसकी तलाश पूरी हो जाती। रास्ता जाम की सूचना के बाद मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल दीपक सिंह नाराज लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed