फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nine teams formed to take action against illegal hospitals

Ambedkar Nagar News: अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनीं नौ टीमें

Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nine teams formed to take action against illegal hospitals
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित अपंजीकृत अस्पतालों व नर्सिंग होम के खिलाफ डीएम अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा, जिसके लिए नौ टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के अमन हाॅस्पिटल में इलाज के बाद महिला नीतू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार रात आजमगढ़ के एक अस्पताल में महिला की मौत होने के बाद मंगलवार को परिजनों ने शव के साथ अस्पताल जाकर हंगामा किया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी कथित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया था। अमन हाॅस्पिटल दो साल में दो बार सील होने व एक एफआईआर दर्ज होने के बाद भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

जिले के अन्य अस्पतालों में भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। कार्रवाई की खानापूर्ति के चलते संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। अब डीएम ने खुद इन मामलों को लेकर गंभीरता दिखाई है। जिले में ऐसे अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पतालों व नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए टीम बनाई है। अवैध अस्पतालों की जांच के लिए सभी नौ ब्लॉकों में टीमों का गठन किया गया है, जिसमें संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक के साथ एसडीएम व सीओ शामिल रहेंगे। इस टीम के निरीक्षण के दौरान जो भी अस्पताल अवैध मिलेगा टीम उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी तक 140 अस्पताल ही पंजीकृत
जिले में वैसे तो हर क्षेत्र में अस्पतालों व नर्सिंग होम की बाढ़ है, लेकिन इनमें से कौन पंजीकृत हैं, इसको कोई खास जानकारी नहीं है। जिले में अभी अस्पतालों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, इसके तहत केवल 140 अस्पताल व नर्सिंग होम ही पंजीकृत हैं। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फैले ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






जिले में 140 अस्पताल व नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। ऐसे में अब अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए नौ टीमें बनाई गई हैं। जो लगातार छापा मारेगी।

- डॉ . संजय शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed