{"_id":"656780fddcc682dcb108d971","slug":"nine-crores-reached-in-farmers-accounts-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7078-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सात हजार किसानों के खाते में पहुंचे नौ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सात हजार किसानों के खाते में पहुंचे नौ करोड़
Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
20 नवंबर तक गन्ना बिक्री करने वाले किसानों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग सात हजार गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। 20 नवंबर तक गन्ना की बिक्री करने वाले संबंधित किसानों के खाते में नौ करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई।
अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में गत 17 नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। इसके लिए मिल गेट समेत कुल 38 क्रय केंद्रों पर 15 नवंबर से ही गन्ने की खरीद भी प्रारंभ हो गई। मालूम हो कि जिले में 42 हजार किसानों ने 26 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। इसे देखते हुए ही अकबरपुर चीनी मिल को 114 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है।
गन्ना बिक्री के लिए ऑनलाइन पर्ची हासिल करने को लेकर गन्ना किसानों को समस्या जरूर हो रही लेकिन बिक्री करने वाले किसानों को भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा। चीनी मिल ने तेजी से भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद कुुमार सिंह ने बताया कि 20 नवंबर तक गन्ना की बिक्री करने वाले सात हजार किसानों के खाते में लगभग नौ करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई है। शीघ्र ही 21 से 26 नवंबर तक बिक्री करने वालों के खाते में भी राशि भेज दी जाएगी।