फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly married woman burnt alive

नवविवाहिता को जिंदा जलाया

Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पति व उसकी भाभी घर से फरार है। मौके पर मिली महिला की सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अमरतल गांव निवासी इंद्रेश (26) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व बसखारी थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी राजकिशोर की पुत्री गीता के साथ हुआ था। इन्द्रेश के पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई बाहर रहता है। घर पर वह और उसकी पत्नी के अलावा उसकी भाभी व मां रहती हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने जब अचानक इंद्रेश के घर पर सन्नाटा देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। आस पास के लोग इंद्रेश के घर गए तो देखा कि परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं है। अंदर जाकर देखा कि इन्द्रेश की पत्नी का अधजला शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सम्मनपुर पुलिस व गीता के मायके वालों को दे दी। सूचना मिलते ही सम्मनपुर एसओ वासुदेव सिंह राणा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। ग्रामीणों व मायके वालों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कहा कि गीता की हत्या हुई है, ऐसे में पहले हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए। मृतका के चाचा राजेेश अमरतल गांव पहुंचे और उन्होंने पुलिस में ससुरालीजनों पर दहेज के लिए अपनी भतीजी की हत्या करने का आरोप  लगाया।

कहा कि विवाह के समय मांग के अनुसार दहेज दिया गया था। इसके बाद भी पति, सास व परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इसे लेकर उन लोगों ने कई बार आपत्ति भी जतायी थी पर इसके बाद भी सुधार नहीं आया।


उन्होंने पति इंद्रेश सहित उसके परिवारीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति इंद्रेश, सास संतराजी व जेठानी बदामा देवी के खिलाफ दहेज हत्या समेत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर एसपी रोहन पी कनय सहित एसडीएम जलालपुर महेन्द्र मिश्र आदि ने भी गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed