Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly elected office bearers of Bar Association took oath

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of Bar Association took oath
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में गुरुवार को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके सम्मान व अधिकार को लेकर पूरी मजबूती के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन

कायक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश पदमनरायण मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय बने रहने की जरूरत है। वादकारियों को न्याय के लिए बार बार न्यायालय का चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सभी को पूरी तरह से गंभीर रहना होगा। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेरबहादुर यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी के साथ करेेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। अधिवक्ताओं को उनका अधिकार दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बार व बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने में हम सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव शेषनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ताराकांत उपाध्याय व देवतादीन गौड़, सह सचिव चंद्रकुमार यादव, धनंजय कुमार श्रीवास्तव व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष संगमलाल तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार दुबे, अमरीशचंद्र मिश्र, महबूब आलम, रघुनाथ प्रसाद, रामसूरत वर्मा, विजय कुमार मिश्र ने शपथ ग्रहण करने के दौरान दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वह्न करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, नरसिंह नरायन सिंह, तेजनरायन पाण्डेय, हरिओम पाण्डेय,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed