फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New system started for paddy threshing

Ambedkar Nagar News: धान कुटाई के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था

Sun, 15 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
New system started for paddy threshing
 ई-उपार्जन पोर्टल से सीधे संबद्ध होंगी राइस मिलें। 
अंबेडकरनगर। धान खरीद के बाद कुटाई के लिए चावल मिलों का इस बार ई उपार्जन पोर्टल से सीधे ऑनलाइन संबद्धीकरण होगा। सत्यापन के साथ मिलों के चयन प्रकिया शुरू कर दी गई है। निर्देश दिया गया है कि पूर्व के वर्षों में ब्लैक लिस्टेड, बकाया कस्टम और चावल का गबन करने वाली मिलों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष करीब 65 मिलों के सत्यापन की प्रकिया चल रही है। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए 78 क्रय केंद्रों की स्थापना के साथ मिलों के सत्यापन की प्रकिया पूरी करने के लिए पांच तहसीलों में कार्य प्रगति पर है। वहीं, मिल द्वारा समय पर धान की कुटाई कर उतारने की रिपोर्ट नहीं डाउनलोड की गई तो धान की अगली उठान दूसरे मिल हो जाएगी। यह व्यवस्था एनआईसी ई उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन स्वचलित रहेगी।
विज्ञापन

35 प्रतिशत क्रय होगा हाईब्रिड धान
सीएमआर को लेकर ज्यादातर मिल हाईब्रिड धान की कुटाई के लिए मना करती हैं। वर्ष 2024-25 में जनपद के खरीद लक्ष्य के सापेक्ष कॉमन व ग्रेट ए के धान के साथ 35 प्रतिशत हाईब्रिड की खरीदारी कर सकते हैं। हाईब्रिड चावल का लेखा जोखा अलग रखा जाएगा। इसकी कुटाई पर मिल को तीन प्रतिशत रिकवरी की प्रति पूर्ति राज्य सरकार अलग से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा संबद्धीकरण
बीते दिनों बैठक में जो जानकारी दी गई उसके तहत धान कुटाई के लिए जो राइस मिल चयनित होंगी उनका संबद्धीकरण ऑनलाइन होगा। चालान के समय पता चल जाएगा कि कुटाई के लिए धान किस मिल पर जा रहा है। -अनिल कुमार, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article