फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nephew opened fire, two uncles injured

भतीजे ने झोंका फायर, दो चाचा घायल

Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
nephew opened fire, two uncles injured
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के चाचिकपुर गांव में शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक युवक ने सामने खड़े व्यक्ति को गोली मार दी। गोली उसके पेट को पार करते हुए पीछे खड़े दूसरे व्यक्ति के हाथ में लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोली लगने से घायल हुए दोनों लोग गोली मारने वाले आरोपी के सगे चाचा हैं।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के चाचिकपुर गांव निवासी ओमप्रकाश, बृजेश कुमार व संगीत सिंह के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। यह सभी सगे भाई हैं। इनके एक भाई और भी थे, जिनका पूर्व में निधन हो चुका है। ओमप्रकाश परिवार के साथ गोसाईगंज में आवास बनाकर रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह तीनों भाई गांव में मौजूद थे और भूमि का बंटवारा हो रहा था। इसी बीच इसे लेकर उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक ओमप्रकाश के पुत्र बिपिन सिंह ने सामने खड़े बृजेश को गोली मार दी। गोली पेट से पार हो गई और पीछे खड़े संगीत सिंह के हाथ में लग गई।
विज्ञापन

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच मामले की जानकारी होते ही एसओ अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले हमलावर मौके से भाग गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद बृजेश को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। संगीत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जानकारी होते ही सीओ रुकमणि वर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उधर, एसओ ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed