फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NCC cadets made people aware

एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को किया जागरूक

Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets made people aware
अंबेडकरनगर के चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेटस द्वारा यातायात नियमों के पालन क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। जब तक में सड़कों पर चलते समय नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक हम हादसों से नहीं बच सकते। इसमें युवाओं की जिम्मेदारी सबसे अहम है। यह विचार रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चित्तबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान से पहले आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने प्रकट किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सिंह ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह यातायात नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। कहा कि हादसे अक्सर नियमों की अनदेखी के चलते होते हैं। यातायात नियमों का पालन कराना सरकार व पुलिस की जिम्मेदारी नहीं होती। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शासन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन कर हम न सिर्फ पुलिस की कार्रवाई से बचते हैं, बल्कि मार्ग हादसे से भी बचते हैं। थोड़ी सी जल्दबाजी व लापरवाही कई बार हमारी जिंदगी के लिए भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। शिक्षिका अर्चना तिवारी ने भी छात्राओं से आह्वान किया कि वह स्वयं के साथ अपने परिजनों को यातायात नियमों के बारे में बताएं। कहा कि जब तक सभी लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक ऐसी अप्रिय घटनाओं को नही रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कॉलेज से निकली बालिकाओं के एनसीसी कैडेट की टुकड़ी ने सड़क से आवागमन कर रहे नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं ने बाइक सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट का प्रयोग करने, बाइक चलाते समय फोन पर बात न करने की सलाह दी। साथ ही शराब के नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed