फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Navratra

शारदीय नवरात्र आज से, श्रद्धालुओं ने पूरी की तैयारी, बाजारों में रही भीड़भाड

Fri, 16 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Navratra
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में नवरात्रि पर्व को लेकर सजी दुकानें - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नवरात्र से एक दिन पहले ही समूचा जिला भक्तिमय हो गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर में शुक्रवार को ही मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। वहीं, अन्य मंदिरों में शनिवार को कलश की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। इस बीच शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने बाजारों में पहुंचकर पूजा-अर्चना से संबंधित सामग्री की खरीदारी की। उधर, दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों को तैयार करने का कार्य तेज हो गया है, वहीं दुर्गा प्रतिमाओं को भी तैयार करने में कारीगर जुटे रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर में शुक्रवार को ही विधि-विधान से कलश की स्थापना कर दी गई। पुजारी विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना करने के साथ ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ। इसमें सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इसके अलावा जिले के अन्य देवी मंदिरों में जहां शनिवार सुबह कलश की स्थापना होगी, वहीं नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु भी शनिवार को मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश की स्थापना करेंगे। इस बीच नवरात्र पर्व को देखते हुए बाजारों में भी शुक्रवार को पूरे दिन चहल-पहल रही। सुबह से ही पूजा-अर्चना की सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे उमेश ने कहा कि 25 मूर्तियों की बुकिंग थी। सभी को तैयार कर लिया गया है। श्रृंगार का काम भी लगभग पूरा हो गया है। कहा कि शनिवार से मूर्तियों को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा ले जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उधर, पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों को तैयार करने का कार्य भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed