फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Navratra

नवरात्रि पर्व पर व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी अकबरपुर नगर पालिका

Sat, 21 Sep 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Navratra
अंबेडकरनगर। नवरात्र को लेकर शुक्रवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। इसमें पर्व के दौरान मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई कराने, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सरिता गुप्ता ने कहा कि नवरात्र पर मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि न सिर्फ मंदिरों व पूजा पंडालों बल्कि आसपास हर दिन विशेष सफाई व चूने का छिड़काव कराया जाएगा। मंदिर व पूजा पंडालों के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। सभासदों से आह्वान किया कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कहीं स्ट्रीट लाइट खराब हो तो इसकी जानकारी तुरंत दें, जिससे समय रहते दुरुस्त कराया जाए। पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या हो तो इसकी भी जानकारी पालिका प्रशासन को दी जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल गायत्री मंदिर है। इसके आसपास नदी तट की विशेष सफाई कराई जाएगी। विसर्जन के दौरान मुश्किल न हो, इसके लिए चार नाव व दो क्रेन की व्यवस्था की जाएगी। सुचारु प्रकाश के लिए तीन जेनरेटर लगाए जाएंगे। विसर्जन स्थल तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, गुलाबचंद्र, काशी गुप्ता, बलराम, अमित, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed