{"_id":"57755afd4f1c1b797179a9de","slug":"namaz-of-alvida-today-preparations-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में गुरुवार को ईद को लेकर खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अदा की जाएगी। मस्जिदों में जहां अंजुमनों ने जरूरी तैयारियां पूर्ण कर लीं वहीं नमाज को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
शिया जामा मस्जिद कमेटी से जुड़े रजा अनवर ने बताया कि अलविदा की नमाज मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी अदा कराएंगे। ईदगाह कमेटी से जुड़े अजमल कुरैशी ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
मोहल्ला पेवाड़ा स्थित मस्जिद में हाफिज नसीमुद्दीन, अहिराना मस्जिद में हाफिज गुलाम हैदर, पेवाड़ा स्थित मस्जिद लतीफिया में हाफिज मोहम्मद असगर, टीले वाली मास्जिद में हाफिज शिबली, बाजार वाली मस्जिद में हाफिज कदीर, शहजादपुर चौक मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद, शहजहांपुर में मौलाना सुहेल, कादरिया मस्जिद में हाफिज वहीदुज्जमा, अब्दुल्लापुर में हाफिज निसार अलविदा की नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मदीना जामा मस्जिद सराय चौक में मौलाना कारी गयासुद्दीन, जामा मस्जिद उर्दू बाजार में हाफिज मोहम्मद जकरिया, रौजा हजरत कासिम में मौलाना रईस हैदर अलविदा की नमाज अदा कराएंगे।
टांडा, जलालपुर, किछौछा, बसखारी, इल्तिफातगंज, हंसवर, हीरापुर, न्यौरी व भीटी आदि क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज अदा करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, पुलिस प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए हैं।
डीएम विवेक, एसपी अजय सिंह, एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी राहुल राज स्वयं विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे। सभी सीओ व एसडीएम तहसीलों पर नजर रखेंगे ही, साथ में विशेष मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।