फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: रुकुनपुर, शेखौलिया, पर्वतपुर व हुसैनाबाद ने जीता मैच

Tue, 24 Jan 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
NA
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील मुख्यालय जलालपुर में पंडित रामसेवक त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को हुए चार मैच खेले गए। इसमें रुकुनपुर, शेखौलिया, पर्वतपुर व हुसैनाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के बूते मैच जीत लिया।
विज्ञापन






पहला मैच रुकुनपुर व चौदहप्रास टीम के बीच हुआ। रुकुनपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 38 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी चौदहप्रास की टीम छह ओवर में 35 रन पर ढेर हो गई। रुकुनपुर की टीम ने तीन रन से मैच को जीत लिया।
विज्ञापन





दूसरा मैच शेखौलिया व नरेंद्रदेव के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखौलिया की टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 55 रन बनाया। लक्ष्य हासिल करने उतरी नरेंद्र देव की टीम पांच ओवर में ही ऑल आउट हो गई। टीम सिर्फ 40 रन बना सकी। इसके चलते शेखौलिया ने 15 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीसरा मुकाबला पर्वतपुर व जमालपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमालपुर की टीम ने छह ओवर में 45 रन बनाया। लक्ष्य हासिल कर रही पर्वतपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर पांच ओवर में 46 रन बनाकर मैच जीत लिया।





चौथा मैच हुसैनाबाद व हजपुरा के बीच हुआ। हुसैनाबाद ने निर्धारित छह ओवर में 60 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हजपुरा की टीम 51 रन पर ऑलआउट हो गई, हुसैनाबाद ने नौ रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed