फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: मुक्त कराए बंधुआ बनाए गए 29 मजदूर

Tue, 24 Jan 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Jan 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
NA
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बंधुआ बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत पर नायब तहसीलदार आलापुर ने सोमवार को इमादपुर स्थित ईंट भट्ठे पर छापा मारा। वहां मिले सभी 29 मजदूरों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन





इसके बाद उनकी चार-चार दिन की बकाया मजदूरी का भुगतान कराते हुए उनके गांव बुलंदशहर भेज दिया गया।




बीते दिनों अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग से बुलंदशहर के परतापुर निवासी इमरान ने शिकायत की थी कि कटका थाना क्षेत्र के इमादपुर स्थित ईंट भट्ठे पर ठेकेदार व भट्ठा मालिक द्वारा बुलंदशहर के मजदूरों को बंधक बनाकर बिना मजदूरी दिए काम कराया जा रहा है। आयोग ने मामले में समुचित कार्रवाई के लिए डीएम सैमुअल पॉल को निर्देशित किया।
विज्ञापन





डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजकपूर ने बसखारी पुलिस टीम के साथ सोमवार को ईंट भट्ठे पर छापा मारा। वहां मजदूर लाल सिंह, नीरज, गुड्डू, कासिम अली, नौसाद, शमशाद, इसीन, इरफान अहमद, दानिश, महफूज, साबिर असलम सहित कुल 29 मजदूर काम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन





मजदूरों ने बताया कि वे चार दिन से काम कर रहे हैं। अब वे अपने घर जाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी मजदूरी का भुगतान करा दिया जाए।




नायब तहसीलदार ने इस पर ईंट भट्ठा मालिक से प्रत्येक मजदूर को 1200-1200 रुपये का भुगतान कराया। इसके बाद सभी मजदूरों को उनके गृह जनपद बुलंदशहर के लिए रवाना कर दिया।





नायब तहसीलदार ने बताया कि पूछताछ में मजदूरों ने बंधक बनाने या फिर उत्पीड़न करने की बात से इंकार किया। कहा कि वे लोग घर जाना चाहते हैं। उन्हें मजदूरी के भुगतान की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed