{"_id":"63ce74ffed0058551664777a","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-61906-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 154 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 154 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची
Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत रविवार को परिवहन विभाग की टीम ने हवाई पट्टी पर विभिन्न स्कूलों के 154 वाहनों की फिटनेस जांची। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के निर्देश पर रविवार को अलग-अलग स्कूलों के वाहन अकबरपुर हवाईपट्टी पहुंचे। यहां एआरटीओ वीडी मिश्र व आरआई विपिन कुमार ने टीम के साथ वाहनों की फिटनेस आदि की जांच की।
बाद में परिवहन निगम की बसों में निगम के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा मानक, सीट बेल्ट, बैक मिरर, बैक लाइट, इंडीकेटर, फॉग लाइट, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि की भी जांच की।
विज्ञापन
पीटीओ प्रमोद कुमार ने सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत रमाबाई पीजी कॉलेज में शिक्षक, शिक्षिकाओं व आम लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. नंदन सिंह, डॉ. प्रियंका तिवारी, शशिकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
पुलिस व यातायात टीम ने अकबरपुर नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया।