{"_id":"8d4f651cb6b85fb1d1076af1e7c81c8c","slug":"murder-of-sister-by-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठानी की कुल्हाड़ी से हत्या
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजन मायके पक्ष को सूचित करने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चांड़ीपुर घाट लेकर पहुंच गए। इसी बीच गांव पहुंचे मृतका के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी बहन की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने घाट पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर छह के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी नीलम यादव (30) पत्नी हरिकेश यादव का देवरानी मिथिलेश से शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बीच आक्रोशित मिथिलेश ने निकट रखी कुल्हाड़ी से नीलम पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए। इससे लहूलुहान नीलम भूमि पर गिरकर तड़पने लगी।
विज्ञापन
नीलम को खून से लथपथ देख मिथिलेश वहां से भाग गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग वहां का दूश्य देखकर सन्न रह गए। जब तक नीलम को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि इसकी जानकारी नीलम के मायके आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना अन्तर्गत कोलदुर्वासा गांव निवासी भाई अर्जुन यादव को दी गई।
जानकारी मिलते ही भाई अर्जुन जब नीलम के ससुराल पहुंचा तो परिवार के सदस्य शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चांडीपुर घाट की तरफ रवाना हो चुके थे। इस पर अर्जुन थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही बहन की हत्या का केस दर्ज करने की तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेसुल्तानपुर एसओ चंद्रभान यादव पुलिस बल के साथ चांडीपुर घाट पहुंचे और शव को अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्री यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बताया कि नीलम का पति हरिकेश छत्तीसगढ़ प्रांत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इसके दो बच्चे हैं, जो दिल्ली में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में देवरानी द्वारा किसी बात को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की जानकारी मिली है।