फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder case on four including constable

अम्बेडकरनगर: सिपाही समेत चार पर हत्या का केस

Thu, 16 Feb 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Murder case on four including constable
भीटी के चिउटीपारा में कार्रवाई की मांग करती दिवंगत प्रहलाद की पत्नी व अन्य। -संवाद
अंबेडकरनगर। भीटी के इटवा गांव में ईंट भट्ठे के पास बुधवार को संदिग्ध दशा में अधेड़ का शव मिलने के मामले में भीटी पुलिस ने एक सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पहले मृतक के परिजन लगभग 20 घंटे तक घर के सामने शव रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन ने केस दर्ज होने का हवाला देने के साथ ही सभी तरह की मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद गुरुवार शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चिवटीपारा निवासी प्रहलाद सिंह (48) का शव बुधवार सुबह इटवा गांव में ईंट भट्ठे के पास संदिग्ध दशा में पड़ा मिला था। शव बाइक के नीचे दबा था। प्रहलाद के परिजनों ने भीटी थाने के सिपाही प्रत्यूष सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए भीटी पुलिस ने दिवंगत प्रहलाद की पत्नी मंजू सिंह की तहरीर पर सिपाही प्रत्यूष सिंह, पिंगरियावां निवासी रवि सिंह दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहरीर में कहा गया कि यह चारों लोग 14 फरवरी की शाम पांच बजे घर आए और और प्रहलाद को अपने साथ ले ग थे। इसके बाद इटवा गांव में ईंट भट्ठे के पास उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे उच्चधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि 50 लाख रुपये आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। बाद में एसडीएम भीटी व सीओ शुभम कुमार ने समझाकर गुरुवार शाम शव गांव के बाहर ही प्रहलाद का अंतिम संस्कार करा दिया।


एसओ भीटी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि प्रहलाद के परिवार का एक सदस्य कतर में रहता है। उसके आने के इंतजार में ही अंतिम संस्कार में विलंब हुआ।

भीटी थाने में तैनात सिपाही प्रत्यूष सिंह हत्या का केस दर्ज होते ही फरार हो गया। इससे पहले बुधवार को मौके पर पहुंचे सीओ शुभम कुमार ने भी ग्रामीणों से सिपाही के खिलाफ शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। सिपाही को केस दर्ज होने की भनक लगी तो वह फरार हो गया। इसके साथ ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। दिवंगत प्रहलाद के परिजनों ने कहा कि सिपाही जिस तरह से फरार हुआ और अपना मोबाइल बंद कर रखा है उससे स्पष्ट है कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed