फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Muggy in the morning, rain in the evening, relief from the heat

Ambedkar Nagar News: सुबह उमस, शाम को बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sun, 23 Aug 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Muggy in the morning, rain in the evening, relief from the heat
शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड की गली में भरा पानी। संवाद
अंबेडकरनगर। रविवार शाम को अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार रात अकबरपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, रविवार सुबह फिर से उमस और गर्मी बढ़ गई। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी, भीटी सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। निचले स्थानों पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है। धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच खेतों में नमी बढ़ी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो फसलों को और अधिक फायदा होगा। मौसम विभाग ने लोगों को तीन घंटे के भीतर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। यह अलर्ट एक संदेश के माध्यम से दिया गया था। संदेश जारी होने के कुछ देर बाद ही आसमान काले बादलों से घिर गया। इसके तुरंत बाद ही बारिश शुरू हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड की गली में भरा पानी। संवाद

शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड की गली में भरा पानी। संवाद

शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड की गली में भरा पानी। संवाद

शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद अकबरपुर नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड की गली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed