{"_id":"5841b60a4f1c1be665de7e30","slug":"most-shutter-of-the-atm-could-not-open-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुल सके ज्यादातर एटीएम के शटर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुल सके ज्यादातर एटीएम के शटर, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंद एटीएम
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से बेपटरी हुई एटीएम सेवा शुक्रवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर एटीएम के शटर कैश न होने से खुले ही नहीं। जिला मुख्यालय पर जो एटीएम खुले भी, वहां अधिक देर तक धन-निकासी नहीं हो सकी। इसके चलते लाइन में लगे ज्यादातर उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही उपभोक्ताओं को एटीएम सेवा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी इस सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से नहीं मिल सका। जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी, एक्सिस बैंक व एसबीआई बैंक के एक-एक एटीएम से ही धन-निकासी हो सकी। सुबह से ही इन एटीएम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
दोपहर होते-होते कैश समाप्त हो गया जिससे लाइन में लगे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि एक्सिस बैंक के एटीएम में दोपहर में कैश पड़ने से उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सका। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य कई बैंकों के एटीएम में कैश न होने से उसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
उधर ग्रामीण क्षेत्रों में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम के शटर कैश न होने के चलते खुल ही नहीं सके। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा व एसबीआई के एटीएम का शटर शुक्रवार को भी नहीं खुला तो जलालपुर व टांडा में भी ज्यादातर एटीएम का लाभ नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं को धन-निकासी के लिए बैंक में लंबी लाइन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।