फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than a dozen people injured in dog attack

Ambedkar Nagar News: कुत्ते के हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Thu, 27 Mar 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
More than a dozen people injured in dog attack
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एक कुत्ता अचानक से हमलावर हो गया। इस दौरान उसने अधिवक्ता व दारोगा समेत करीब एक दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एक कुत्ते ने अधिवक्ता योगेश शुक्ला, यातायात उपनिरीक्षक जनार्दन यादव को काटकर जख्मी किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाया तो उसने बाहर निकलकर प्रेम शंकर, हरिश्चंद्र, गोमती, निर्गुण, इंद्रजीत, इंद्रसेन, अंतिम, मोहम्मद असलम के साथ लगभग 12 से अधिक राहगीरों को भी काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और हमलावर कुत्ते को मठिया माई मंदिर के पास घेर और उसे लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी नगपुर ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के साथ एआरवी का टीका लगाया गया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि कुत्ते को मारने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed