{"_id":"676d92063260b90f57006aed","slug":"more-than-12-roads-will-be-constructed-in-jahangirganj-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126782-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में 12 से अधिक सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में 12 से अधिक सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत बोर्ड की बहुप्रतीक्षित बैठक बृहस्पतिवार को नवनिर्मित भवन के सभागार में संपन्न हुई। इसमें जल संचय के लिए एक वार्ड के तालाब की गहराई बढ़ाने तथा पूरे नगर में एक दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई। कंबल वितरण जल्द करने का भी निर्णय हुआ।
अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी के संचालन में आयोजित बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा, उसके लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत में बिना किसी भेदभाव के समस्त वार्डों में विकास कार्य कराए जाएं। सभासद बाल गोविंद तिवारी ने एक दर्जन प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा की। नगर पंचायत को डीजल उपलब्ध कराने वाले पेट्रोल पंप से दुरुपयोग की शिकायत बार-बार मिलने का जिक्र किया। डीजल की आपूर्ति के लिए दूसरे पेट्रोल पंप की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
वहीं, सभासदों ने नगर पंचायत गठित होने के बाद से यहां कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोत्तरी न होने तथा नगर पंचायत में तैनाती के बावजूद अन्यत्र काम करने वाले कर्मचारियों को वापस बुलाने, तैनात सफाई कर्मचारियों को जूता, दस्ताना व मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। इसी के साथ उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में जल संचय की जरूरत पर बल देते हुए वार्ड नंबर 14 में स्थित जलाशय को और गहरा कर सुरक्षित किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
इसी के साथ डीह स्थान के क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराए जाने सहित नाली व रास्तों के निर्माण का लिखित प्रस्ताव भी दिया। अन्य सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखते हुए वहां विकास कार्यों के कराए जाने के लिए प्रस्ताव दिए। इस दौरान 12 से अधिक सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली। बैठक में शशिकांत दुबे, मिंकी, नरेंद्र मिश्र, संतोष गुप्त, पूजा देवी, सुमित्रा देवी, रईसा खातून, निर्मला, राजेश यादव, संदीप कुमार, अबूसाद, शाह आलम आदि मौजूद रहे।