फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MNREGA employees angry over appointment of service provider

सेवा प्रदाता की नियुक्ति को लेकर बिफरे मनरेगा कर्मचारी

Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
MNREGA employees angry over appointment of service provider
अंबेडकरनगर। जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न विकास खंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बांहों में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग की। कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखना चाहिए। यदि इस तरह से नियुक्ति की गई तो मौजूदा कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अकबरपुर विकासखंड में मनरेगा तकनीकी सहायक/अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जेम पोर्टल का विरोध जताया। इस मौके पर एपीओ अजय कुमार, सिद्धार्थ, स्वामीनाथ, रामअकबाल, अनूप कुमार, अरविंद व अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर में एपीओ मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर एकजुट कंप्यूटर ऑपरेटर विकास श्रीवास्तव, बीएन सिंह, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी, देव कुमार वर्मा, सूर्यनरायण, मयाराम, राजेश कुमार आदि कर्मचारियों ने अपनी बांहों में काली पट्टी बांधकर अपने हितों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि सरकार मनरेगा के तहत तैनात कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता की नियुक्ति करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से अविलंब इस प्रक्रिया को रद्द किए जाने की मांग की। कहा कि यदि जल्द ही प्रक्रिया को न रोका गया तो 23 व 24 मार्च को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एकजुट होकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 25 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एपीओ आलोक पाठक के नेतृत्व में जलालपुर विकास खंड मुख्यालय पर मनरेगा कर्मचारी ठाकुरदीन, राजितराम, जीतबहादुर सिंह आदि ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से अविलंब जेम पोर्टल पर चल रही सेवा प्रदाता की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किए जाने की मांग की। कहा कि इससे मनरेगा कर्मचारियों का हित प्रभावित होगा। ऐसे में सरकार को इस प्रक्रिया को अविलंब रोक देना चाहिए। अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed