{"_id":"60b51ec68ebc3e2beb7fab92","slug":"mla-subhash-rai-met-additional-chief-secretary-home-complained-of-ambedkar-nagar-news-lko580410823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव गृह से मिले विधायक सुभाष राय, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव गृह से मिले विधायक सुभाष राय, की शिकायत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवक से शराब की फर्जी बरामदगी मामले की गूंज सोमवार को शासन तक पहुंच गई। सपा विधायक सुभाष राय ने लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से मिलकर पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत की। कहा कि कमजोरों, व्यापारियों आदि का व्यापक उत्पीड़न किया जा रहा है। विधायक ने अमर उजाला में इसके खुलासे की प्रकाशित खबरों वाली प्रति सौंपी। विधायक, मुख्यमंत्री और एडीजी जोन के कार्यालय भी गए और वहां मौजूद डे अफसरों से भी इस आशय की शिकायत करते हुए पत्र सौंपा।
बीते दिनों जलालपुर पुलिस ने युवक विजयकांत मौर्य और एक मजदूर टुनटुन को राह चलते पकड़ लिया था। इसके बाद उनके पास से 10-10 लीटर शराब की फर्जी बरामदगी दिखा दी थी। अमर उजाला ने पुलिस उत्पीड़न के इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने कोतवाल को हटा दिया था।
इस बीच मामले में कार्यवाई की मांग को लेकर विधायक सुभाष सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। वे वरिष्ठ सपा नेता राजितराम यादव के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से मिले। उन्हें बताया कि किस तरह निर्दोष ग्रामीणों को शराब के साथ फंसा दिया गया। अमर उजाला में लगातार प्रकाशित समाचार की प्रति भी उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
विधायक ने उनसे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया कि वह इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित शिकायती पत्र उनके डे अफसर और एडीजी जोन के स्टाफ ऑफिसर को भी कार्रवाई लिए पत्र दिया। विधायक ने बताया कि स्टाफ ऑफिसर ने एएसपी से फोन पर बात कर बताया कि मामले की जांच सीओ जलालपुर को सौंपी गई है।
-