{"_id":"6a1f0c2eb34796490a0300d7","slug":"minor-girl-raped-in-wedding-procession-accused-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157708-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरात में आई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरात में आई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना के एक गांव में शादी समारोह में आई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक कुलदीप उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 31 मई को एक गांव में आयोजित बरात के दौरान हुई। 16 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान होरिलपुर गांव निवासी कुलदीप उर्फ प्रवीण ने किशोरी को जबरन एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी संपन्न होने के बाद जब किशोरी अपने घर वापस लौटी, तो उसने अपनी मां को आप बीती सुनाई। पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क साधा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार की सुबह लगभग 10:45 बजे आरोपी को उसके गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)