फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Minister abused to the inspector, inspector gave a fitting reply

मंत्री ने गाली दी तो दरोगा ने करारा जवाब

Sun, 26 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister abused to the inspector, inspector gave a fitting reply
फोन - फोटो : demo pic

प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा द्वारा इब्राहिमपुर थाने में तैनात एक दरोगा के साथ अपशब्दों का प्रयोग किए जाने तथा देख लेने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लगभग एक पखवारे पहले का यह पूरा प्रकरण अब ऑडियो टेप के रूप में शनिवार को तब वायरल हुआ जब दरोगा का तबादला जैतपुर थाने के लिए कर दिया गया।

विज्ञापन


वायरल हुए टेप में मंत्री दरोगा को गाली देते सुने जा सकते हैं तो दरोगा भी तुर्की-ब-तुर्की मंत्री को जवाब दे रहा है। प्रस्तुत है मंत्री व दरोगा के बीच मोबाइल फोन पर हुई वार्ता का प्रमुख अंश:
विज्ञापन



दरोगा संजय यती - हैलो, जयहिंद सर, आदेश करें सर।
मंत्री राममूर्ति वर्मा - तुम विद्यासागर को फोन पर क्या कर रहे थे?
दरोगा - कुछ नहीं सर, मैंने कुछ नहीं कहा सर। मैंने कहा कि आप वादी हैं। आ जाइए मौके पर, जो भी नजरी नक्शा बनना है बन जाए। 
मंत्री - तुम जाओगे उनके पास कि वह जाएगा तुम्हारे पास।


दरोगा - आना तो उन्हें होगा सर। जहां घटनास्थल बता रहे हैं, वहां का निरीक्षण तो वही करवाएंगे।
मंत्री - वादी क्यों जाएगा मौके पर।
दरोगा - वादी को ही मौके पर आना पड़ता है सर।
मंत्री - तुमने फोन पर विद्यासागर को अपशब्द क्यों बोला।


दरोगा - क्या अपशब्द कह दिया मैंने। वह बताएं तो।
मंत्री - तुमने कहा न उससे कि एफआईआर दर्ज कराने की इतनी जल्दी थी साले। तुम्हारा इतना दिमाग खराब हो गया है। दो टके की नौकरी कर लिए हो तो गाली दोगे।
दरोगा - यह बात कतई नहीं हुई है। मैंने उनसे सिर्फ घटना का मौका मुआयना कराने को कहा है।
मंत्री - बताओ साले, कहां जाए वह। 


दरोगा - सर, उन्होंने खुद शाम तक आने के लिए कहा है। 
मंत्री - तुम क्यों नहीं जाकर बयान लिए।
दरोगा - वह लखनऊ में हैं। क्या मैं लखनऊ में जाकर उनका बयान लूं?
मंत्री - कहां लोगे तुम बयान, बोल...।

दरोगा - उनका बयान तो हम ले लेंगे बाद में लेकिन पहले उन्हें घटनास्थल पर तो आना होगा।
मंत्री - तुम नहीं जा पा रहे हो घटनास्थल पर।
दरोगा - मैं तो चला ही जाऊंगा सर लेकिन वादी का रहना जरूरी होता है। वह अगर नहीं रहेंगे तो हम कैसे प्रूफ करेंगे।
मंत्री - क्या प्रूफ करना है तुम्हें बता। तुम पैसा ले लिए हो, तुम्हारा ज्यादा दिमाग खराब है। मै तुम्हें देखता हूं।

दरोगा - चलिए देख लीजिएगा सर।
मंत्री - चुप्प मा.... कहीं के।
दरोगा - गाली मत दो। दिमाग खराब है तुम्हारा, गाली दोगे।
मंत्री - अच्छा, अब तुमको बताता हूं मैं।
दरोगा - ठीक है बता दीजिएगा मुझे। का बताइगा मुझे। जिले से ट्रांसफर करा देना मेरा और का करोगे। मोबाइल पर गाली दोगे तुम।

इसके बाद मंत्री ने खुद ही फोन रख दिया।


यह है मामला:
इब्राहिमपुर थाने में एक मुकदमा विद्यासागर की तरफ से डॉ. लता के विरुद्घ धारा 312 आईपीसी के तहत कायम कराया गया था। मामले की विवेचना दरोगा संजय को मिली। दरोगा ने वादी मुकदमा विद्यासागर को उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि विवेचना के लिए उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराना जरूरी है। वादी ने बताया कि वह लखनऊ में हैं, शाम तक आएंगे। दरोगा के अनुसार इस पर उन्होंने फोन काट दिया। बाद में थाने के दीवान ने बताया कि वे फोन मिलाकर दुग्ध विकास मंत्री से बात कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

वर्जन:
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। दरोगा का स्थानांतरण सामान्य परिस्थितियों में किया गया है। कोई ऑडियो टेप भी मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है।  -अजय कुमार सिंह, एसपी


मेरे साथ घटना हुई तो मैंने उसी दिन एसपी व अपने अन्य उच्चाधिकारियों को मौखिक तौर पर मामले से अवगत करा दिया था। मुझे बाद में लाइन हाजिर भी कर दिया गया। तब भी मैं चुप रहा लेकिन अब मुझे जैतपुर भेज दिया गया। मंत्री ने मेरे साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। जबकि मैने किसी असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया। सोमवार को मैं लिखित शिकायत के बारे मैं तय करूंगा। -संजय यती, दरोगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed