फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MGNREGA workers will not tolerate ignorance

मनरेगा मजदूरों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers will not tolerate ignorance
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में मौजूद मनरेगा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा मजदूर कल्याण समिति का कलेक्ट्रेट के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। मनरेगा मजदूरों की अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


सरकार की उदासीनता के कारण ही मजदूरों को कई मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। धरने का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अदालत वर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूर लंबे समय से उपेक्षा के विरोध में आवाज उठा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके कारण मनरेगा मजदूरों को न तो पर्याप्त काम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान। मनमानी का आलम यह है कि मनरेगा मजदूरों से कराया जाने वाले आंशिक कार्यों की मजदूरी भी नहीं चढ़ाई जा रही है। इससे मनरेगा मजदूर खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने से मनमानी पर अंकुश नहीं लगा। अनशन पर बैठे मजदूरों ने महंगाई को देखते हुए मजदूरी 174 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किए जाने की मांग की। मनरेगा मजदूरों के बच्चों को प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा देने के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग की।


बैंकों में मनरेगा मजदूरों के लिए अलग से काउंटर खोले जाने व सभी मनरेगा मजदूरों का नाम बीपीएल सूची में दर्ज कराने की भी मांग उठाई। धरने में जिलाध्यक्ष विमलेश पटेल के अलावा लक्ष्मी, अरुण कुमार, अजमत अली, रामकरन, इंद्रेश, रामरती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed