फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Melting increased due to cold air, people lurking in homes

सर्द हवा से बढ़ी गलन, घरों में दुबके लोग

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to cold air, people lurking in homes
अंबेडकरनगर। जिले में सर्द हवा व गलन से सोमवार को आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। कड़ाके की ठंड का यह असर रहा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। अत्यंत खराब मौसम के चलते बाजारों व प्रमुख मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा। इससे समय से पहले ही दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। रात की बात दूर, दिन में पारा तेजी से लुढ़का है। सोमवार को भी मौसम अत्यंत खराब रहा। सर्द हवा के चलने से ठंड बढ़ गई। इससे आम नागरिक घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अत्यंत जरूरी काम पड़नेे पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के चलने से धूप का तनिक भी असर नहीं हुआ। शाम होते-होते फिर से गलन बढ़ गई। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों व दुकानों पर दुबके रहने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। नतीजा यह रहा कि लोग काम निपटाकरअपने घर चले गए। इससे समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार भी समय से पहले चले गए। इस बीच जिला मुख्यालय पर नागरिकों ने अलाव की संख्या बढ़ाने की मांग की है। नगर के संदीप, राजन व शहाब ने कहा कि जिस प्रकार से ठंड बढ़ी है, उसे देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed