फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medicines will be available, task force will take action against middlemen

Ambedkar Nagar News: दवाओं की होगी उपलब्धता, टास्क फोर्स करेगी दलालों पर कार्रवाई

Thu, 29 May 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Medicines will be available, task force will take action against middlemen
बृहस्पतिवार के अंक में प्रका​शित खबर 
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मरीजों को दवाएं उपलब्ध न होने से लेकर बाहर से दवा खरीदने के मुद्दे को बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मैराथन बैठक की और दवाओं की उपलब्धता से लेकर टास्क फोर्स के गठन जैसे गंभीर फैसले लिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रोफेसर डाॅ. मुकेश यादव ने अपने कक्ष में बैठक की। प्रधानाचार्य ने मेडिकल कॉलेज में जो दवाएं खत्म हो गई हैं, उनके बारे में जानकारी मांगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि यूपी ड्रग कॉरपोरेशन की ओर से समय से सभी दवाएं न उपलब्ध करा पाने की वजह से ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है। प्रधानाचार्य ने निर्देश दिए कि दवाओं की उपलब्धता तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी कि भविष्य में ध्यान रखा जाए की ऐसी स्थित उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

दलालों के सक्रिय होने पर प्रधानाचार्य ने निर्देश दिए कि तत्काल एक टास्क फोर्स का गठन किया जाए जो ऐसे किसी भी दलाल पर नजर रखें और इनको पकड़ कर उचित कार्रवाई करें। पूर्व में भी ओपीडी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश वर्जित किया गया है, इसका कड़ाई से पालन किया जाए। इसके अतिरिक्त दवाओं की उपलब्धता की सूचना क्लीनिकल विभागों में समयानुसार दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और उनके तीमारदारों को होने वाली किसी भी समस्या पर उन्हें तुरंत सहायता मिल सके, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर कई जगह लगाए जाने का सुझाव भी बैठक में पारित हुआ। बैठक में उप प्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मुकुल सक्सेना, सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता, विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी नोडल सेंट्रल ड्रग स्टोर डॉ. संजय सिंह, डाॅ. चंद्रभान मीडिया प्रभारी डाॅ. विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed