फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical college on alert over swine flu

Ambedkar Nagar News: स्वाइन फ्लू को लेकर मेडिकल कॉलेज अलर्ट

Thu, 03 Sep 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medical college on alert over swine flu
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार जांच के लिए बनाई गई ओपीडी। संवाद
अंबेडकरनगर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आने के बाद अंबेडकरनगर में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार की तैयारी तेज कर दी है। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए 30 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें 15 बेड पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज में जांच की मशीन उपलब्ध होने के बावजूद किट नहीं होने से फिलहाल स्वाइन फ्लू की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ वायरल और सांस संबंधी बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के आचार्य एवं सीएमएस डॉ. ब्रजेश के अनुसार इस समय प्रतिदिन करीब 80 बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ मरीजों में स्वाइन फ्लू और इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। फिलहाल लक्षणों के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। जांच की सुविधा शुरू नहीं होने के कारण संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर लखनऊ भेजने पड़ रहे हैं। अभी जिले में किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

लैब प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में जांच मशीन पहले से उपलब्ध है, लेकिन किट के अभाव में उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। किट मिलते ही स्थानीय स्तर पर जांच की जाएगी। इससे पहले जिला अस्पताल में भी आठ बेड का वार्ड पहले ही आरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि संभावित मरीजों की पहचान को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखकर आवश्यक उपचार दिया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed