{"_id":"650dda1be3fb2640f2070a49","slug":"mass-marriage-scheme-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3590-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सामूहिक विवाह योजना के तहत 1408 जोड़े लेंगे सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सामूहिक विवाह योजना के तहत 1408 जोड़े लेंगे सात फेरे
Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 1408 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत 345 लोगों ने आवेदन किया है।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हर वर्ष शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के 1408 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य तय हुआ है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि इस योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा लड़के की आयु 21 वर्ष हो। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो।