{"_id":"5890d1dd4f1c1bc24ee80501","slug":"marudhar-express-arrived-late-by-six-hours-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने धीमी की रफ्तार, छह घंटे लेट पहुंची मरुधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने धीमी की रफ्तार, छह घंटे लेट पहुंची मरुधर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मंगलवार को मरुधर डाउन एक्सप्रेस जहां निर्धारित समय से छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं चार अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। इसके चलते यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया था।
विज्ञापन
बीच-बीच में मौसम साफ तो हुआ लेकिन ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ सकीं। इस बीच मंगलवार को भी घने कोहरा के चलते मरुधर डाउन एक्सप्रेस घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंची। मंगलवार सुबह निर्धारित समय सात बजकर 30 पर अकबरपुर पहुंचने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस छह घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम छह बजकर 43 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस चार घंटा तो मंगलवार सुबह छह बजकर 45 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात डाउन एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से पहुंची। इसी प्रकार दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से तीन घंटा तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय एक बजे से चार घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन
उधर ट्रेनों के घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचने पर यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कत हुई। अकबरपुर के संतोष व नरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए रेलवे प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा ट्रेनों की स्थिति की भी स्पष्ट जानकारी यात्रियों को दिलाने को ठोस कदम उठाने चाहिए। उधर, स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेन के समय की स्थिति में सुधार हो रहा है।