Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married women harassed for dowry, case filed against 12

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिताओं को किया प्रताड़ित, 12 पर केस

Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Married women harassed for dowry, case filed against 12
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज में बुलेट व बाइक की मांग को लेकर दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने 12 के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलुआ बहादुरपुर निवासी हरिलता ने पति प्रमोद निषाद व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में सुल्तानपुर जिले के थाना दोस्तपुर अंतर्गत रोहड़ी खोजगीपुर निवासी प्रमोद निषाद से उसकी शादी हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर 11 जून 2021 को पीटने के बाद मायके के पास छोड़ दिया। कई बार सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन पति ने साथ ले जाने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं टांडा कोतवाली क्षेत्र मीरानपुरा निवासी सबा अफरोज ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। सबा अफरोज का निकाह 24 मई 2022 को अयाेध्या जिले के पूरा कलंदर थाना थाना क्षेत्र के भदरसा निवासी मोहम्मद सलमान से हुआ था। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट की मांग कर रहे थे। बीते साल नौ नवंबर को ससुरालवालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसका सारा सामान भी छीन लिया। मामले में महिला थाने में छह लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed