फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married woman dies, father accuses her of murder by poisoning

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत, पिता ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

Sat, 12 Apr 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, father accuses her of murder by poisoning
आलापुर (अंबेडकरनगर)। लाडलापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने दहेज के लिए जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रूबी गुप्ता का अपने पति सूरज गुप्ता के साथ शुक्रवार देर शाम विवाद हो गया। इससे आहत होकर रूबी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के खीरीडीहा निवासी मृतका के पिता मनोज गुप्ता ने पति सूरज गुप्ता, सास गीता देवी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को जहर देकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed