{"_id":"682a14e5e3268a1a3a031c50","slug":"married-woman-burnt-to-death-four-booked-for-murder-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134932-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विवाहिता की झुलसकर मौत, चार पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विवाहिता की झुलसकर मौत, चार पर हत्या का केस
विज्ञापन
आलापुर के सैफुद्दीनपुर गांव में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के सैफुद्दीनपुर गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात आग की चपेट में आकर मौत हो गई। इस बीच ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ममता (22) की शादी वर्ष 2019 में सुनील कुमार के साथ हुई थी। महिला की तीन बेटियां हैं। रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे महिला संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वह लपटों से घिर गई। महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।
भाई सत्येंद्र कुमार निवासी महमदपुर मठिया जहांगीरगंज के अनुसार विवाहिता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल में बुलेट की मांग को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर पति सुनील कुमार, जेठ अनिल कुमार, ससुर जियालाल और सास लालमुनि के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)