फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Marriage

दूल्हे को नशे में लड़खड़ाता देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, पुलिस भी मौके पर पहुंची

Fri, 06 Nov 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Marriage
जलालपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में गुरुवार शाम बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को नशे की हालत में देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। तमाम कोशिशें के बाद भी दुल्हन विवाह के लिए राजी नहीं हुई। मालीपुर पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कन्या पक्ष को जरूरी रकम देकर बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गुरुवार शाम जलालपुर थाना क्षेत्र के भड़भड़पुर जमौली से गांव निवासी मुकेश की बारात मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची। उसका विवाह गांव निवासी एक युवती से तय था। गांव के बाहर जलपान के बाद देर शाम द्वार पूजा के लिए डीजे की धुन पर बज रहे गीत पर नाचते-गाते बराती कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। दूल्हे की कार घर के सामने रुकी तो महिलाओं ने उससे नीचे उतरने को कहा।
विज्ञापन

इस पर दूल्हे ने कहा कि बिना उतरे ही रस्म अदा कर दी जाए। हालांकि, महिलाओं के दबाव के चलते दूल्हे को नीचे उतरना पड़ा। वह जैसे ही कार से नीचे उतरा तो नशे में लड़खड़ाने लगा। यह देख महिलाएं सन्न रह गईं। दूल्हे के नशे में होने की खबर घर के अंदर सजी-संवरी दुल्हन तक पहुंची तो उसने विवाह से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को समझाने की कोशिश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच जानकारी होने पर मालीपुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। वर व कन्या पक्ष ने भरोसा दिलाते हुए पुलिस टीम को वापस कर दिया कि वे आपस में समझौता कर लेंगे। किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा। जलालपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

देर रात करीब दो बजे तक कोशिश चलती रही पर दुल्हन तैयार नहीं हुई। इस पर तय किया गया कि कन्या पक्ष का जो खर्च हुआ है वह वर पक्ष भुगतान करे। बाद में वैवाहिक आयोजन में आए खर्च का वर पक्ष ने भुगतान कर दिया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई। उधर, एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस टीम गांव गई थी। दोनों पक्ष ने किसी तरह का विवाद न होने का भरोसा दिलाया तो पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed