{"_id":"9991828de9fbd95be852d7ff2b381f9d","slug":"markets-are-packed-with-people-in-ramjaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी को बाजारों में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी को बाजारों में उमड़ रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा तीन बजे सेहरी के बाद लगभग साढ़े सात बजे इफ्तार का समय है। भीषण गर्मी के बावजूद लंबे समय तक चलने वाले रोजे को लेकर रोजा रखने वालों पर कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। रोजा रखने को लेकर न सिर्फ बुजुर्गों में उत्साह है, बल्कि युवाओं व बच्चे भी बढ़ चढ़कर रोजा रख रहे हैं। लोग खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर इबादत का दौर शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में इफ्तार के बाद विशेष नमाज तरावीह में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बीच पर्व के मद्देनजर छोटी बड़ी बाजारों में शनिवार को भी रौनक छाई रही। सबसे अधिक सेवई, लच्छे, खजूर व चिप्स सहित फलों की खरीददारी लोगों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन