{"_id":"654d149dc40d5038ad095b7b","slug":"market-is-ready-expectation-of-good-marketing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-6136-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाजार सजकर तैयार, आज बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाजार सजकर तैयार, आज बरसेगा धन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व से एक दिन पहले सराफा व बर्तन बाजार सजकर तैयार हो गए। शुक्रवार को सराफा कारोबार में सर्वाधिक तेजी देखने को मिलेगी क्योंकि पिछले एक सप्ताह के भीतर सोने के दाम में लगभग दो हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है। एक दिन पहले ही वाहनों के शोरूम जहां रंगबिरंगी झालरों से सजाए गए तो वहीं मिठाई, कपड़ा व पर्व से संबंधित अन्य सामग्रियों की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने भी तैयारियां पूरी कर लीं।
शुक्रवार को करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस पर्व का उल्लास एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर दिखने लगा। पर्व की खुशियों में चार चांद लगाने को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में दिखा। वहीं लगभग एक अरब का कारोबार होने की उम्मीद से कारोबारी भी उत्साहित नजर आए। एक दिन पहले ही अलग-अलग प्रकार की बाजार सजकर तैयार हो गईं। सबसे ज्यादा उत्साह सराफा व्यवसायियों में है। दरअसल सोने के आभूषणों का दाम इस बार दीपावली में महंगा होने के बजाय घटा है। ऐसे में ग्राहक इस मौके का फायदा उठाने की तैयारी में हैं।
ग्राहकों के रुझान को ध्यान में रखते हुए सराफा व्यवसायियों ने आकर्षक डिजाइन के सोने व चांदी के आभूषण मंगा लिए हैं। शहजादपुर के सराफा व्यवसायी अमरदीप, शीतला प्रस्रसाद, पीयूष सेठ व राजेंद्र सेठ ने कहा कि लखनऊ, आगरा, दिल्ली व वाराणसी के बने आकर्षक डिजाइन वाले सोने व चांदी के आभूषण मंगाए गए हैं। बसखारी के सराफा व्यवसायी बंटी सोनी ने कहा कि ग्राहकों के लिए सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बर्तन का बाजार भी एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो गया। शहजादपुर के बर्तन व्यवसायी राजेश गुप्ता व परमेश्वर ने कहा कि बर्तन की बिक्री को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गईं है। इसके साथ ही वाहनों के शोरूम भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रंगबिरंगी झालरों से सजा दिए गए। जिन वाहनों की एडवांस में बुकिंग हुई उन्हें शोरूम में मंगवा लिया गया। इसके अलावा कपड़ा, जूता चप्पल, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य बाजारें भी एक दिन पहले ही तैयार हो गईं।
प्रतिमाओं की भी सजी दुकानें
दीप पर्व पर विशेष पूजन-अर्चन के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें भी जगह-जगह सजी हुई हैं। अकबरपुर के अलावा जलालपुर, बसखारी, टांडा, रामनगर, कटेहरी, भीटी समेत अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह मूर्तियों की दुकानें बृहस्पतिवार को ही लग गईं। इनकी खरीदारी भी लोगों ने प्रारंभ कर दी। अकबरपुर नगर के मीरानपुर में मूर्ति की बिक्री करने वाले कमला जायसवाल ने कहा कि लक्ष्मी गणेश की एक साथ वाली मूर्तियों की मांग अधिक है। शहजादपुर के रामजनम ने कहा कि मिट्टी के अलावा तांबे की मूर्ति की भी बिक्री हो रही है।
मिट्टी के दीपक पर जोर
रंगबिरंगी झालरों की चकाचौंध के बीच मिट्टी के दीपक ने बाजार में अपनी पकड़ बना रखी है। शहर से लेकर गांव की गलियों में कुम्हार साइकिल व ठेले पर मिट्टी के दीप व कई प्रकार के खिलौने की बिक्री कर रहे। लोगों इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। अकबरपुर के कुम्हार दयाराम ने कहा कि मिट्टी के दीयों की मांग लोगों में खूब है। हालांकि रंगबिरंगी झालरों से इसके कारोबार पर असर जरूर पड़ा है।