{"_id":"5fb946e58ebc3ec5ef0318ce","slug":"market-ambedkar-nagar-news-lko5510778143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा पहितीपुर बाजार, पीएसी अब भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा पहितीपुर बाजार, पीएसी अब भी तैनात
विज्ञापन
फोटो 26, अंबेडकरनगर के पहितीपुर में सामान्य हो रहा जन जीवन
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कौमी सप्ताह के बीच अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पहितीपुर बाजार में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। न सिर्फ दुकानें खुलने लगीं, बल्कि शनिवार से पटरी दुकानदारों ने भी बाजार में पहुंचकर दुकानें लगाईं। स्थानीय नागरिकों ने बाजार में पहुंचकर जरूरी खरीदारी भी की। हालांकि एहतियात के तौर पर बाजार में पीएसी तैनात रही।
पहितीपुर बाजार में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इससे बाजार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस कर्मियों के साथ ही पीएसी की तैनाती की गई थी। तनाव के चलते शुरुआत में दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि स्थिति जैसे जैसे सामान्य होती गई दुकानें एक-एक कर खुलती गईं।
हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका में पटरी दुकानदार बाजार में नहीं पहुंच रहे थे। इस बीच शनिवार को पटरी दुकानदारों ने भी बाजार में पहुंचकर दुकानें लगाईं। स्थानीय लोगों ने बाजार में पहुंचकर जरूरी सामानों की बढ़ चढ़कर खरीदारी की। गणमान्य नागरिक भी स्थिति को सामान्य करने में लगातार लगे हुए हैं। वे बाजार में पहुंचकर एक दूसरे से मिलकर स्थिति को सामान्य करने में लगे हुए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर अभी भी पीएसी तैनात है।