फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Many trains canceled due to line doubling

लाइन दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनें निरस्त

Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Many trains canceled due to line doubling
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या रेल खंड के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन से 22 जुलाई तक करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों से आवागमन नहीं हो सकेगा। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया है या फिर उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रविवार को दून एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस के न आने से करीब 150 यात्रियों को अपना टिकट निरस्त कराना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर स्टेशन से यदि यात्रा करनी है तो एक बार ट्रेनों की स्थिति अवश्य पता कर लें। इन दिनों अकबरपुर अयोध्या के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, या फिर रूट डायवर्ट होकर वह ट्रेनें गुजर रही हैं। रविवार को किसान एक्सप्रेस व दून एक्सप्रेस के न आने से करीब 150 यात्रियों को अपना टिकट निरस्त कराना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दून एक्सप्रेस 20 जुलाई, दून डाउन 22, किसान एक्सप्रेस अप 20 जुलाई व किसान एक्सप्रेस डाउन 22 जुलाई तक निरस्त है। इसके अलावा बरेली जनता एक्सप्रेस, आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, टाडा अमृतसर एक्सप्रेस, ओखा गुवाहाटी, अमृतसर एक्सप्रेस, सरयू यमुना, मऊ आनंद बिहार, मुंबई सुपर फास्ट, कोटा पटना, पटना इंदौर व फरक्का एक्सप्रेस से यात्री अगले दो सप्ताह तक सफर तय नहीं कर पाएंगे। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण व रूट डायवर्जन की सूचना यात्रियों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed