फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mandi committee will repair 12 roads

मंडी समिति दुरुस्त कराएगी 12 सड़कें

Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mandi committee will repair 12 roads
अंबेडकरनगर। मंडी समिति जिले की 12 सड़कों की पौने तीन करोड़ की लागत से विशेष मरम्मत कराएगी। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि इन मार्गों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों की दशा में सुधार के लिए अकबरपुर व टांडा मंडी समिति के जरिए भी नागरिकों को राहत देने की तैयारी है। मंडी समिति अकबरपुर सिकंदरपुर मार्ग से मोहम्मदपुर गांव तक 22 लाख, बरियावन पट्टी मार्ग से मछलीगांव तक साढ़े 28 लाख, अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर सुबारपुर से सिकरोहर तक 24 लाख, करतोरा से अरिया तक साढ़े 28 लाख रुपये की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन

रानीपुर ससपना मार्ग से सैदापुर तक 21 लाख, अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग से मीरपुर शेखपुर तक 24 लाख, अमरतल चौराहा से बेलउवा बरियारपुर तक आठ लाख 60 हजार, रामपुर सकरवारी सिसवां मार्ग से बनकठा तक 22 लाख तथा अकबरपुर के पुराने एआरटीओ आफिस के बगल से राबीबहाउद्दीनपुर होते हुए इल्तिफातगंज मार्ग तक 19 लाख 55 हजार की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंडी समिति टांडा हंसवर मैंदी घाट से शंकर बिशुनपुर होते हुए बर्गी निजामपुर तक 55 लाख 43 हजार की लागत से, टांडा अकबरपुर मार्ग से दहियावर तक 21 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत कराएगी। इसके साथ ही 15 लाख 50 हजार रुपये की लागत से भटौली संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत होगी।

गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि बीते दिनों संबंधित मार्गों के लिए प्रस्ताव दिए गए थे। इन्हें मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कई अन्य मार्गों के निर्माण की भी मंजूरी मिल जाएगी। फिलहाल इन 12 मार्गों का निर्माण प्राथमिकता के साथ शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed