फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man trampled by a vehicle, dead

सड़क किनारे सो रहे युवक को वाहन ने रौंदा

Sat, 11 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man trampled by a vehicle, dead
हादसा - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत तिवारीपुर मोड़ के निकट सड़क के किनारे सो रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के तीन-चार युवक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकले थे। वे टहलते हुए तिवारीपुर-मिझौड़ा मार्ग तिराहे पर आ गए। बताया जाता है कि ये लोग काफी देर तक यहां बैठे रह गए जिससे उन्हें नींद आने लगी। यह भी चर्चा रही कि उनमें से कुछ लोगों ने शराब भी पी।
विज्ञापन


अन्य युवक तो अपने घर चल दिए लेकिन संदीप (18) पुत्र जियालू निवासी तिवारीपुर वहीं सड़क के किनारे पटरी पर ही सो गया। करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग एक आयोजन से लौटे रहे थे तो देखा कि सड़क के किनारे बुरी तरह कुचला हुआ एक शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने गांव में दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौके पर जुट गए। बाद में शव की पहचान गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। तत्काल इसकी सूचना थाने को दी गई। जानकारी होने के बाद अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed