फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make a representative without developing discrimination

बगैर भेदभाव विकास कराने वाले को बनाएं प्रतिनिधि

Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Make a representative without developing discrimination
हजपुरा। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी बीच मतदाता भी अब प्रत्याशियों की योग्यता का आकलन करने में जुट गए हैं। रविवार को अमर उजाला टीम जलालपुर विकासखंड के कटघरमूसा गांव पहुंची तो वहां एक चाय की दुकान पर कुछ लोग चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान झब्बर व गब्बर ने कहा कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो गांव का विकास बगैर किसी भेदभाव व निष्पक्ष ढंग से करे। अकसर ऐसा होता है कि प्रत्याशी जीत हासिल करने के बाद अपने करीबियों को ही लाभ दिलाता हैं। मजहर व श्रीराम ने कहा कि जो भी प्रतिनिधि हो, वह अनुभवी होना चाहिए। अनुभव के आधार पर वह गांव का विकास तेजी के साथ करेगा। जब्बार व सलाहुद्दीन ने कहा कि अकसर ऐसा होता है कि प्रतिनिधियों की कथनी व करनी में अंतर रहता है। ऐसा नहीं होना चाहिए, बल्कि जीत के बाद चुनाव के दौरान जो भी वादे किए गए हैं उसको पूरा करना चाहिए। प्रतिनिधि की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। हुसैन व नीलेश ने कहा कि गांव का चारों तरफ विकास हो।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हजपुरा
महिलाओं को बनाऊंगी आत्मनिर्भर
बेइला देवी ने कहा कि गांव का विकास तभी होगा, जब महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर हों। यदि मुझे जीत हासिल होती है तो मैं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाऊंगी। इसके लिए उन्हें आजीविका मिशन से भी जोड़ने का पूरा प्रयास करूंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षा पर होगा जोर
जसमती ने कहा कि देश का विकास गांव की गलियों से होकर गुजरता है। ऐसे में गांव की महिलाएं यदि शिक्षित व आत्मनिर्भर होंगी तो न सिर्फ गांव का विकास होगा, बल्कि देश का भी विकास होगा। इसलिए यदि मुझे जीत हासिल होती तो मैं महिलाओं को शिक्षित करने के लिए पूरा प्रयास करूंगी। इसके लिए अभियान भी चलाऊंगी।
ग्राम पंचायत कटघरमूसा
बिना भेदभाव होगा विकास
मोहम्मद आलम ने कहा कि मेरा सपना है कि एक ऐसे गांव में मैं रहूं, जहां पर चारों तरफ खुशहाली ही खुशहाली हो। ऐसे में यदि मुझे जीत हासिल होती है तो गांव में चारों तरफ खुशहाली के लिए सभी संभव कदम उठाएंगे। बगैर किसी भेदभाव के गांव का चारों तरफ विकास करेंगे।
दूर होगी आवागमन की समस्या
उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी कराएंगे। इसके अलावा आवश्यकतानुसार खड़ंजा का निर्माण कराएंगे। साथ ही मिट्टी की पटाई भी कराएंगे।
ग्राम पंचायत नैली
कथनी व करनी मेें नहीं होगा अंतर
संदीप राजभर ने कहा कि मेरी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। यदि मुझे जीत हासिल होती तो चुनाव के दौरान जो भी विकास के वादे किए हैं, उन्हें जीत हासिल होने के बाद पूरा करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार के भेदभाव नहीं करेंगे। सभी के सुख दुख में बराबर की भागीदारी करेंगे।
दूर करूंगा पेयजल संकट
पंकज वर्मा ने कहा कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त करेंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार नए हैंडपंपों के भी स्थापना कराएंगे। इसके अलावा तालाबों की खुदाई कराकर उसके जल संरक्षण का भी कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत दरगाह शाह रमजान
दूर करेंगे जलनिकासी की समस्या
मुशर्रफ शेख ने कहा कि गांव में जल निकासी की बड़ी समस्या है। अकसर बारिश होने पर गांव की गलियों में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में मुश्किलें होती हैं। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ छतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि बड़े पैमाने पर नई नालियों का भी निर्माण कराएंगे।

पात्रों को दिलाएंगे लाभ
पंकज कुंवर ने कहा कि विकास कार्य मनरेगा के तहत कराएंगे। जिससे कि मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके। इसके अलावा मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान हो सके इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। पात्रों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसे लेकर पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed